Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime: सराफा कारोबारी के घर हुई 50 लाख की चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Dev Verma
CG Crime:  सराफा कारोबारी के घर हुई 50 लाख की चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
X

CG Crime: दुर्ग। दुर्ग के सराफा कारोबारी के घर हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 50 लाख रुपए के गहने और करीब 9 लाख 75 हजार रुपए नगद बरामद हुए हैं। पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने सोने-चांदी के गहनों को जमीन में गाड़कर छिपा दिया था।

CG Crime: दुर्ग कोतवाली थाना पुलिस से जानकारी के अनुसार, 24 जून की रात महावीर कॉलोनी, दुर्ग में रहने वाले सराफा कारोबारी शांतिलाल कांकरिया के घर अज्ञात चोरों ने घात लगाकर चोरी को अंजाम दिया। पीड़ित कारोबारी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक स्प्लेंडर बाइक पर इलाके की रेकी करते दिखाई दिए। इनकी पहचान रंजीत डाहरे और रोशन डाहरे के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को खैरागढ़ जिले के ग्राम केराजबोड से गिरफ्तार किया।

CG Crime: पूछताछ में दोनों ने चोरी की योजना कबूल की और बताया कि उन्होंने कुछ गहने नागपुर निवासी आकाश सोनी को बेचे। पुलिस ने नागपुर जाकर आकाश को भी गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से चांदी के गहने बरामद किए। चोरी की बाकी सोने-चांदी के गहनों को रोशन मार्कण्डेय ने अपनी भाभी योगेश्वरी मार्कण्डेय और साथी रविशंकर बंजारे के पास छिपा दिया था।

CG Crime: पुलिस से बचने के लिए योगेश्वरी ने गहनों को जमीन में गाड़ दिया था। पुलिस ने डीएसएमडी (मेटल डिटेक्टर) की मदद से गहनों को जमीन से निकालकर जब्त किया। इसके अलावा नकदी 9 लाख 75 हजार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के पास से 9 लाख 75 हजार नगद और सोने चांदी के गहने और चांदी ​की सिल्ली बरामद हुई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire