Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG Crime : दशहरे के दिन सूने घर से 8 लाख के गहनों की चोरी, ग्राहक की तलाश करते पकड़े गए तीनों आरोपी...
इस शिकायत पर खुर्सीपार थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

CG Crime : दुर्ग। दशहरा उत्सव के दौरान एक सूने घर से 8 लाख के सोने-चांदी के गहनों की चोरी करने वाले तीन आरोपियों को एसीसीयू टीम और खुर्सीपार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया है। घटना के समय घर के सभी सदस्य दशहरा कार्यक्रम देखने गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने घर में सेंध लगाई और लाखों के गहने लेकर फरार हो गए थे।
CG Crime : बता दें कि 14 अक्टूबर को 5सी, सड़क 17, जोन-1, खुर्सीपार निवासी हेमराज ने खुर्सीपार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 अक्टूबर की रात को 8.30 से 10.30 के बीच उनके घर का किचन का सीट तोड़कर चोर घर में घुसे। घर में प्रवेश करने पर उन्होंने देखा कि आलमारी का सामान बिखरा पड़ा था और लॉकर का ताला टूटा हुआ था। चोर घर में रखे पुराने इस्तेमाली सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए थे। इस शिकायत पर खुर्सीपार थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।
CG Crime : पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर और डीएसपी हेम प्रकाशन नायक के निर्देश पर थाना प्रभारी खुर्सीपार अंबर सिंह भारद्वाज और एसीसी यूनिट निरीक्षक तापेन नेताम के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाने के प्रयास किए गए। मुखबिर से सूचना मिली कि खुर्सीपार देना बैंक के पीछे स्वीपर बस्ती का रहने वाला एस. थॉमस कुछ गहनों के साथ अपने साथियों के साथ ग्राहक की तलाश में है। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों एस थॉमस 20 वर्ष, किशन कुमार 20 वर्ष और गौरव विलियम 19 वर्ष को पकड़ लिया।
CG Crime : पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था और चोरी के गहनों को आपस में बांट लिया था। आरोपियों के पास से 8 लाख 10 हजार रुपये के सोने-चांदी के गहने बरामद किए गए, जिनमें सोने की अंगूठियां, नेकलेस, झुमके, रानी हार, और ब्रेसलेट शामिल हैं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


