Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : 7 मंदिरों में चोरी का खुलासा, दो दंपति सहित चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे...

चंडी मंदिर, कुरूद में 22 जून 2025 की रात हुई चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की थी।

CG Crime : 7 मंदिरों में चोरी का खुलासा, दो दंपति सहित चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे...
X

CG Crime : धमतरी। धमतरी और कुरूद क्षेत्र के सात मंदिरों में पिछले एक माह में हुई श्रृंखलाबद्ध चोरियों के मामले को पुलिस ने सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने चार आरोपियों, जिसमें दो कपल शामिल हैं, को गिरफ्तार किया है। इन चोरियों में चुराए गए सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सहित पूरा माल बरामद कर लिया गया है। चंडी मंदिर, कुरूद में 22 जून 2025 की रात हुई चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की थी।

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर थाना कुरूद, कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरों की सूचना और क्षेत्रीय खोजबीन के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई। साइबर सेल ने संदिग्धों की पहचान की, जबकि मैदानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चारों आरोपियों को हिरासत में लिया। इस कार्रवाई में चोरी का पूरा माल, जिसमें सोने का मुकुट, लॉकेट, चांदी की चरण पादुका और नकदी शामिल हैं, बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने इस मामले को सामान्य चोरी से आगे बढ़कर संगठित अपराध माना और भारतीय नवसनन विधि संहिता (बीएनएस) की धारा 111 के तहत कार्रवाई की। मुख्य आरोपी जाहिर उर्फ समीर खान का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिसके खिलाफ बसना और सरायपाली थानों में धारा 307, 457, और 380 के तहत मामले दर्ज हैं। जिससे पुलिस ने आरोपी जाहिर उर्फ समीर खान 35 वर्ष को पकड़कर पूछताछ किया तो उसने चोरी करना स्वीकार किया है। पूछताछ में अपने साथ अपनी पत्नी अफरोज खान 28 वर्ष, मोहम्मद मुनाफ खत्री 48 वर्ष और उसकी पत्नी ताहिरा बानो 48 वर्ष को अपने साथ चोरी में शामिल होना बताया है।


गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में सात मंदिरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। इनमें शामिल हैं।

रत्नेश्वरी मंदिर, धमतरी- 10,500 रुपये नकद (18 मई 2025)
श्रीराम मंदिर, धमतरी- 4,000 रुपये और चांदी की चरण पादुका (29 मई 2025)
नागेश्वर मंदिर, धमतरी- 30,000 रुपये नकद (6 जून 2025)
छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर, कुरूद- 3,000 रुपये नकद (13 जून 2025)
शिव मंदिर, धमतरी- 2,000 रुपये नकद (21 जून 2025)
काली मंदिर, धमतरी- 1,000 रुपये नकद (21 जून 2025)
चंडी मंदिर, कुरूद- सोने का मुकुट, लॉकेट, चरण पादुका, 5,000 रुपये नकद (22 जून 2025)


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire