Create your Account
CG Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, महिला की हत्यारा गिरफ्तार, इस वजह से किया जघन्य अपराध...
CG Crime : खैरागढ़। जिले के गुमानपुर गांव में हुई एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि 55 वर्षीय पुनीता सिन्हा की हत्या उनके पड़ोसी सेवक राम खेलवार 45 वर्ष ने की थी। आरोपी ने लूट की नीयत से यह जघन्य अपराध किया और पकड़े जाने के डर से महिला की हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे गांव को सकते में डाल दिया है।
CG Crime : बता दें कि 7 फरवरी 2025 की शाम करीब 7 बजे पुनीता सिन्हा अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान उनका पड़ोसी सेवक राम खेलवार उन्हें रास्ते में मिला। आरोपी ने चालाकी से पुनीता को बताया कि उनका बेटा प्रकाश सिन्हा ग्राम गुमानपुर खार में फंसा हुआ है और कुछ लोग उससे पैसों की मांग कर रहे हैं। घबराई हुई पुनीता आरोपी की बातों में आ गईं और उसकी बाइक पर बैठकर चल पड़ीं।
CG Crime : गुमानपुर खार पहुंचते ही आरोपी ने अपनी असली मंशा जाहिर कर दी। सुनसान जगह देखकर उसने पुनीता को धक्का देकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और वे अचेत हो गईं। इसके बाद, गहने लूटने के इरादे से उसने उनकी साड़ी का फंदा बनाकर गला घोंट दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
CG Crime : हत्या के बाद सेवक राम खेलवार ने पुनीता के कानों से सोने की पीपल पत्ती, मंगलसूत्र का लॉकेट, चांदी की एठी समेत सभी गहने उतार लिए और फरार हो गया। पुलिस से बचने के लिए वह अगले दिन ग्राम शेरगढ़ पहुंचा और अपनी मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर छिप गया। लूटे गए गहनों को उसने सोनभठ्ठा के एक नाले के पास छिपा दिया।
CG Crime : घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी आलोक साहू और साइबर सेल प्रभारी अनिल शर्मा की टीम ने जांच शुरू की। आधुनिक तकनीकों की मदद से पुलिस ने आखिरकार आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया।
CG Crime : पूछताछ के दौरान सेवक राम खेलवार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए गहने और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली। आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1), 238, 311, 66 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Kumar Mangalam Birla : Vi में बड़ा बदलाव : कुमार मंगलम बिड़ला बने नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, शेयर में उछाल
- 2. CSK vs SRH: चेन्नई ने हैदराबाद को दिया 181 रनों का टारगेट, कमिंस ने झटके 3 विकेट
- 3. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकाल के घर बैठे करें दर्शन, देखें Live
- 4. DRDO ने किया कम दूरी की अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम,जानें इसकी खासियत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

