Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, 6 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, पढ़ें पूरी खबर...

CG Crime : सारंगढ़। जिले के बरमकेला थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगारुपर में मिली लाश की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है।

CG Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, 6 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, पढ़ें पूरी खबर...
X
CG Crime : सारंगढ़। जिले के बरमकेला थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगारुपर में मिली लाश की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने 6 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 23 जुलाई की रात्रि में सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम सिंगारपुर गांव के पास एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है जिस पर थाना बरमकेला एवं सरिया की पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर रवाना हुई तथा घटनास्थल पर पहुँच कर जांच प्रारंभ की।


CG Crime : जांच दौरान यह ज्ञात हुआ कि मृतक का नाम हरिराम पटेल है जो कि सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कमरीद का निवासी है। शव के निरीक्षण में प्रारंभिक तौर पर किसी धारदार हथियार से हरिराम पटेल की हत्या किया जाना स्पष्ट होने पर थाना बरमकेला में हत्या का अपराध दर्ज किया गया। जिससे पुलिस ने मामले में शामिल आरोपी हेमानंद सारथी 27 वर्ष निवासी हिर्री, गोकुल सिदार 28 वर्ष निवासी सहजपाली, मिनेन्द्र कुमार सारथी 27 वर्ष निवासी विक्रमपाली, आत्माराम सारथी 30 वर्ष निवासी कर्राकोट, राजू चौहान 24 वर्ष निवासी हिर्री व श्रवण कुमार सारथी 27 वर्ष निवासी तिउर खडियापारा को गिरफ्तार किया है।

CG Crime : पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक हरिराम पटेल ब्याज में उधारी देने का काम करता था। आरोपी हेमानंद उर्फ गुडडू सारथी ने बताया कि उसने हरिराम पटेल से 12 जुलाई को 80000 रूपये ब्याज पर लिया था, जिस पर हरिराम पटेल ने प्रति 04 दिवस में 20 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से 16000 रूपये ब्याज लेना तय किया था। आरोपी द्वारा मृतक को 02 ब्याज किश्त कुल 32000 रूपये दिया गया था तथा 24 जुलाई को अगला ब्याज किश्त 16000 रूपया देना था।

CG Crime : इसी प्रकार आरोपी गोकुल सिदार ने बताया कि 01 वर्ष पूर्व उसने मृतक से 10000 रूपये ब्याज में राशि ली हुई थी जिसका कुछ मूल चुकाने के बाद 7500 रूपये मूल राशि के प्रतिमाह 1500 रूपये ब्याज देना पड़ रहा था जिससे उक्त दोनो आरोपी अत्यंत आक्रोशित थे। इसलिये दोनो आरोपियों ने अपने अन्य चार साथियों के साथ प्लानिंग कर उड़ीसा के एक लोहार से चारपहिया वाहन के पट्टा से तलवारनुमा धारदार हथियार बनवाकर हत्या के 02 दिवस पूर्व हत्या की पूरी प्लानिंग कर घटना को अंजाम दिया।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire