Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई पति की हत्या, शव जलाने की कोशिश नाकाम...

डिजिटल साक्ष्यों और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

CG Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई पति की हत्या, शव जलाने की कोशिश नाकाम...
X

CG Crime : कोण्डागांव। धमतरी जिले में एक चौंकाने वाला हत्याकांड सामने आया है, जहां रवीना नागरची ने अपने प्रेमी विजय विदेश मरकाम के साथ मिलकर अपने पति धर्मवीर की हत्या करवा दी। हत्यारों ने शव की पहचान छिपाने के लिए उसे जलाने की कोशिश की, लेकिन बारिश के कारण उनकी यह साजिश नाकाम रही। डिजिटल साक्ष्यों और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 27 जून 2025 को विजय विदेश मरकाम ने धर्मवीर को तमिलनाडु के धरमपुरी अस्पताल से इलाज के बहाने बाहर निकाला। उसे शराब पिलाकर ओडिशा के रायघर होते हुए मगेदा के जंगल में ले जाया गया। वहां विजय ने क्रिकेट बैट से धर्मवीर के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। शव की पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश की गई, लेकिन बारिश ने उनकी योजना को विफल कर दिया। 30 जून को मगेदा जंगल में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर माकड़ी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

शव के पास मिली अस्पताल की पर्ची से मृतक की पहचान धर्मवीर के रूप में हुई। जांच में पता चला कि धर्मवीर की पत्नी रवीना नागरची 23 वर्ष का विजय विदेश मरकाम 30 वर्ष के साथ अवैध संबंध था। पुलिस ने मोबाइल टावर डेटा और सीसीटीवी फुटेज का सहारा लेकर विजय को कोण्डागांव बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में रवीना और विजय ने अपराध कबूल कर लिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire