Begin typing your search above and press enter to search.
CG Crime : एनीकट निर्माण साइट पर लूट, सुपरवाइजर और चौकीदार बंधक बनाकर बदमाशों ने दी वारदात को अंजाम...
जिले के बागो थाना क्षेत्र के ग्राम पचरा की तान नदी में एनीकट का निर्माण कार्य चल रहा था।

CG Crime : कोरबा। जिले के बागो थाना क्षेत्र के ग्राम पचरा की तान नदी में एनीकट का निर्माण कार्य चल रहा था। बताया जाता है कि बीती रात करीब 1 बजे तीन नकाबपोश लुटेरों ने साइट पर धावा बोल दिया। चार पहिया वाहन में आए इन अपराधियों ने साइट पर मौजूद सुपरवाइजर और चौकीदार को बंधक बना लिया और लगभग डेढ़ लाख रुपये की निर्माण सामग्री और उपकरण चोरी कर वाहन में भरकर फरार हो गए।
CG Crime : ठेकेदार जयेश मिश्रा, जो रानी रोड कोरबा के निवासी हैं, ने इस घटना की जानकारी मिलने पर बागो थाना में शिकायत दर्ज कराई। चोरी किए गए सामान में चार बैटरी, दो पानी पंप, और 80 लोहे की सेंटरिंग प्लेट शामिल हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


