Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा, जादू-टोने के शक में पड़ोसी ने की बुजुर्ग महिला की हत्या

आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है, और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

CG Crime : अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा, जादू-टोने के शक में पड़ोसी ने की बुजुर्ग महिला की हत्या
X

CG Crime : महासमुंद। जिले में अंधविश्वास ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार किया है। बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम सनबहाली में जादू-टोने के शक में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हैरान करने वाली बात यह है कि हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि महिला का पड़ोसी संतोष मांझी निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन यह घटना समाज में व्याप्त अंधविश्वास और जागरूकता की कमी को उजागर करती है।

CG Crime : बता दें कि सनबहाली गांव में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या की खबर ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। अज्ञात आरोपी के खिलाफ बसना थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। गांव वालों से पूछताछ और सुरागों के आधार पर पुलिस का शक पड़ोसी संतोष मांझी पर गया। हिरासत में लेने के बाद सख्त पूछताछ में संतोष ने हत्या का जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि उसे शक था कि वृद्ध महिला जादू-टोना करती है, जिसके कारण उसके परिवार के लोग बार-बार बीमार पड़ते थे और मानसिक रूप से परेशान रहते थे।

CG Crime : इस अंधविश्वास के चलते उसने मौका देखकर टांगिया (कुल्हाड़ी) से महिला पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बसना थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संतोष मांझी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त टांगिया को भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है, और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire