Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, फिर शव को दफनाया, ऐसे हुआ खुलासा...

रोहित के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने समारी से पूछताछ की।

CG Crime : प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, फिर शव को दफनाया, ऐसे हुआ खुलासा...
X
CG Crime : गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम ढोल सराई में एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। वारदात के बाद, शव को छिपाने के लिए पहले तो घर की बाड़ी में दफनाया गया, फिर पुलिस की जांच से बचने के लिए हाईवे के किनारे पुनः दफनाया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।


CG Crime : मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक रोहित मरकाम की शादी एक साल पहले पेंड्रा निवासी समारी बाई से हुई थी। समारी की शादी के बाद उसकी मां की देखभाल करने के लिए रोहित अपने ससुराल में रहने लगा। बताया जा रहा है कि रोहित की पत्नी समारी का प्रेम संबंध ध्रुवागुड़ी निवासी प्रकाश कश्यप से था। जब रोहित ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, तो समारी और प्रकाश ने मिलकर रोहित को मारने की योजना बनाई। 15 जुलाई को, दोनों ने मिलकर रोहित की पीट-पीटकर हत्या कर दी।


CG Crime : हत्या के बाद, दोनों ने शव को पहले अपने घर की बाड़ी में दफनाया। लेकिन जब रोहित के पिता ने बेटे के बारे में पूछताछ शुरू की, तो समारी घबरा गई। पकड़े जाने के डर से, समारी ने प्रेमी के साथ मिलकर शव को बाड़ी से निकालकर 20 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे किनारे फिर से दफनाने का निर्णय लिया। इस दौरान शव के कुछ हिस्से हड़बड़ी में गिर गए।


CG Crime : रोहित के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने समारी से पूछताछ की। पुलिस को उसके गोलमोल जवाबों पर संदेह हुआ, और जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो समारी ने अपनी पत्नी के प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की बात स्वीकार कर ली।


CG Crime : पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान शव के कुछ हिस्से घटनास्थल से बरामद किए गए हैं। इसके अलावा, हाईवे किनारे से आधा शव भी मिला है, जो कि करीब ढाई महीने पुराना था और बुरी तरह से सड़ चुका था। मामले में पुलिस ने आरोपी महिला समारी बाई और उसके प्रेमी प्रकाश कश्यप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire