Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : सूने मकानों में धावा बोलने वाले चोर गिरोह चढ़े पुलिस के हत्थे, चोरी के पैसों कर रहे थे शौक पूरे...

CG Crime : कवर्धा। जिले के कवर्धा पुलिस ने एक बड़ी चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने सूने मकान से सोने और चांदी जेवरात समेत लाखों की नगदी पार कर करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

CG Crime : सूने मकानों में धावा बोलने वाले चोर गिरोह चढ़े पुलिस के हत्थे, चोरी के पैसों कर रहे थे शौक पूरे...
X
CG Crime : कवर्धा। जिले के कवर्धा पुलिस ने एक बड़ी चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने सूने मकान से सोने और चांदी जेवरात समेत लाखों की नगदी पार कर करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चोरी के पैसे से 2 कार और दोपहिया वाहन खरीदा था। पुलिस ने चोरों के कब्जे से सोने व चांदी के जेवरात, नगदी 6 लाख रुपए सहित दो स्विफ्ट कार, दो स्कूटी और एक एलईडी टीवी जब्त किया है।

CG Crime : बता दें कि एक साल पहले सूने मकान में 22 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात और नगदी 7 लाख 45 हजार रुपये की चोरी की शिकायत ठेकेदार लक्की चन्द्रवंशी ने की थी। पुलिस एक साल से चोरों की तलाश कर रही थी लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। आखिरकार पुलिस को चोरो को पकड़ने में कामयाबी मिली है। पुलिस ने बताया कि ठेकेदार लक्की चन्द्रवंशी के यहां चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था और फरार हो गए थे। चोरों ने चोरी करने से पहले रैकी की थी और चोरी करने के फिराक में घर के पास कई दिनों से मंडरा रहे थे।

CG Crime : आखिरकार एक दिन जब ठेकेदार शादी समारोह में गए थे तब चोरों ने हाथ साफ किया और फरार हो गए। चोरी का मास्टर माइंड दीपक चन्द्रवंशी ने चोरी के सोने चांदी के जेवरात को मध्यप्रदेश के रतलाम में एक ज्वेलरी दुकान में बेचा था। उसके बाद तीन आरोपियों के बीच पैसे के बंटवारे हुआ। इसमें से दो आरोपियों ने स्विफ्ट कार खरीदी। जिसमें चोरी का मास्टर माइंड दीपक चनद्रवंशी ने किसी को शक न हो इसलिए अपने मामा के नाम स्विफ्ट कार खरीदी थी।

CG Crime : वहीं एक चोर ने स्कूटी खरीदी थी। मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों दीपक चंद्रवंशी, प्रफुल्ल चंद्रवंशी और अभिषेक चंद्रवंशी को सिटी कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया। चोरों ने पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूला। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 6 लाख रुपए नगदी, सोने चांदी के जेवरात, दो स्विफ्ट कार, दो स्कूटी और एक एलईडी टीवी जब्त किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire