Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : लापता लिपिक की सड़ी-गली लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, हाथ बंधे होने से हत्या की आशंका

शव की स्थिति और हाथ बंधे होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है।

CG Crime : लापता लिपिक की सड़ी-गली लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, हाथ बंधे होने से हत्या की आशंका
X

CG Crime : जांजगीर-चांपा। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 13 अप्रैल से लापता एक स्कूल लिपिक का शव सड़ी-गली हालत में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। शव की स्थिति और हाथ बंधे होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, नरियरा गांव निवासी रामकुमार निर्मलकर 13 अप्रैल को घर से तालाब में नहाने के लिए निकले थे। इसके बाद वे वापस नहीं लौटे। तालाब के पास उनकी साइकिल और कपड़े मिले थे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद मुलमुला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 26 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि इलाके में एक शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर जब जांच की गई तो शव रामकुमार निर्मलकर का निकला। शव सड़ी-गली हालत में था और सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि उनके दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे।

शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि रामकुमार निर्मलकर भिलौनी गांव के एक स्कूल में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू को खंगाल रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire