Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : दिनदहाड़े युवक की हत्या से क्षेत्र में फैली दहशत, हफ्ते भर में दूसरा गैंगवार...

हालांकि पुलिस ने इस मामले में एक अपचारी बालक सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर ली है।

CG Crime : दिनदहाड़े युवक की हत्या से क्षेत्र में फैली दहशत, हफ्ते भर में दूसरा गैंगवार...
X
CG Crime : दुर्ग। पुरानी रंजिश को लेकर तुलसीपुर के बंद रेलवे क्रासिंग के पास दिनदहाड़े एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि घटना दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच की है। जब तुलसीपुर बख्तावर चाल में रहने वाले ईश्वर बंसोड़ उर्फ बहादुर 40 वर्ष रेलवे क्रासिंग के पास एक दुकान के सामने खड़ा था। तभी उससे रंजिश रखने वाले चार युवक वहां पहुंचे और गाली गलौज शुरू कर दी।


CG Crime : विवाद इतना बढ़ा कि आरोपितों ने मारपीट के बाद धारदार हथियार से ईश्वर बंसोड़ की हत्या कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। डाग स्क्वाड और फोरेंसिंक टीम की जांच के बाद पुलिस ने हत्या से जुड़े दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि पिछले पखवाड़ेभर में हत्या की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 18 सितंबर की शाम पेंड्री में चार बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर ही पेंड्री में रहने वाले कामता पटेल 24 वर्षीय की चाकू से गोद-गोदकर हत्या कर दी थी।


CG Crime : हालांकि पुलिस ने इस मामले में एक अपचारी बालक सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर ली है। कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू ने कहा कि हत्या का स्पष्ट कारण तो सामने नहीं आया है, लेकिन मृतक के साथ आरोपितों की पुरानी रंजिश की बात सामने जरूर आयी है। हत्या को लेकर दो युवकों को संदेही के रूप में हिरासत पर लिया गया है। दोनों संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। वारदात को चार आरोपितों ने अंजाम दिया है। फरार की पता तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire