Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : चाकू की नोक पर तहसीलदार से सरेराह लूट, 4 बदमाश गिरफ्तार, ऑटो और हथियार बरामद...

पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास की गहराई से जांच कर रही है ताकि अन्य संभावित वारदातों का भी खुलासा हो सके।

CG Crime : चाकू की नोक पर तहसीलदार से सरेराह लूट, 4 बदमाश गिरफ्तार, ऑटो और हथियार बरामद...
X

CG Crime : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होंने दिनदहाड़े एक तहसीलदार को लूट लिया। लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज मामले को 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया। जय स्तंभ चौक के पास हुई इस घटना के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने लूट में इस्तेमाल ऑटो, एक धारदार चाकू और 5500 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

CG Crime : बता दें कि यह चौंकाने वाली घटना 22 मार्च 2025 को उस वक्त हुई, जब तहसीलदार जय स्तंभ चौक से मधु चौक की ओर पैदल जा रहे थे। तभी एक ऑटो में सवार चार बदमाशों ने उनसे स्टेट बैंक का रास्ता पूछने के बहाने बात शुरू की। इसके बाद, उन्होंने तहसीलदार को ऑटो में बैठा लिया और चाकू की नोक पर उनके पर्स से नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी देवांश सिंह राठौर और एसडीओपी राजेश बागडे के नेतृत्व में बालोद थाना प्रभारी रविशंकर पाण्डेय ने तुरंत जांच शुरू की।

CG Crime : पुलिस ने साइबर सेल और स्थानीय टीम के साथ मिलकर एक विशेष दस्ता गठित किया। मुखबिर की सूचना के आधार पर 23 मार्च को चारों संदिग्धों को बालोद बस स्टैंड के पास से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोमनाथ शुक्ला 28 वर्ष, हरदीप सिंह 35 वर्ष, वाय जानकी राव 48 वर्ष और मुकेश चंद्रवंशी 18 वर्ष के रूप में हुई है। ये सभी दुर्ग जिले के रहने वाले हैं।

CG Crime : पुलिस के अनुसार, सोमनाथ और हरदीप पहले भी राजनांदगांव में लूट के मामलों में जेल जा चुके हैं। आरोपियों ने बताया कि वे भिलाई से ऑटो किराए पर लेकर बालोद आए थे और पहले भी कई जिलों में ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास की गहराई से जांच कर रही है ताकि अन्य संभावित वारदातों का भी खुलासा हो सके।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire