Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : शिक्षक दंपति हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, पड़ोसी ही निकला हत्यारा, इस वजह से दी वारदात को अंजाम

आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और बताया कि यह हत्या दस हजार रुपये के विवाद के चलते की गई थी।

CG Crime : शिक्षक दंपति हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, पड़ोसी ही निकला हत्यारा, इस वजह से दी वारदात को अंजाम
X

CG Crime : खैरागढ़। अतरिया गांव में शिक्षक दंपति बाबूलाल सोरी 55 वर्ष और सुनीता सोरी 50 वर्ष की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने पड़ोसी भगवती मरकाम को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया है। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और बताया कि यह हत्या दस हजार रुपये के विवाद के चलते की गई थी।

बता दें कि आरोपी भगवती मरकाम ने मृतक शिक्षक से 10 हजार रूपए उधार लिया था। जिससे मृतक बाबूलाल पैसे वापस करने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। जिससे शुक्रवार तड़के सुबह 4 से 5 बजे के बीच, आरोपी ने शिक्षक दंपति के घर में घुसकर लोहे के भारी हथियार से सिर पर वार किया। वारदात के दौरान दोनों की आंखों पर भी चोट की गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के समय घर में केवल पति-पत्नी ही मौजूद थे। ग्रामीणों ने भगवती मरकाम को भागते हुए देखा और पकड़ा, फिर तुरंत पुलिस को सूचना दी। गंडई थाना प्रभारी राजेश देवदास के नेतृत्व में फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और आवश्यक सबूत इकट्ठा किए। प्रारंभिक जांच में आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद उसे हिरासत में लिया गया।

मृतक शिक्षक भदेरा स्कूल में पदस्थ थे और क्षेत्र में अपनी सादगी और मिलनसार स्वभाव के लिए लोकप्रिय थे। उनकी हत्या की खबर से पूरे अतरिया क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए कार्रवाई जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire