Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

सीजी क्राइम:पत्‍नी का बिल्‍डर से है अवैध संबंध के शक में कार में लगाया था टाइम बम, यू ट्यूब से सीखा था रिमोट बम बनाना, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime: कोहका कुरूद रोड पर स्थित महोबिया बिल्डर्स के ऑनर की डस्टर कार में मंगलवार की शाम हुए बम ब्लास्ट की गुत्थी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा ली है। यह धमाका पत्‍नी का बिल्‍डर से अवैध संबंध के संदेह में किया गया था

सीजी क्राइम:पत्‍नी का बिल्‍डर से है अवैध संबंध के शक में कार में लगाया था टाइम बम, यू ट्यूब से सीखा था रिमोट बम बनाना, आरोपी गिरफ्तार
X

भिलाई। CG Crime: कोहका कुरूद रोड पर स्थित महोबिया बिल्डर्स के ऑनर की डस्टर कार में मंगलवार की शाम हुए बम ब्लास्ट की गुत्थी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा ली है। यह धमाका पत्‍नी का बिल्‍डर से अवैध संबंध के संदेह में किया गया था। पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

CG Crime: पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि इस विस्फोट को अंजाम देने वाला आरोपी देवेन्द्र सिंह रामनगर, भिलाई का रहना वाला था। उसे अपनी पत्नी के बिल्डर्स संजय बुंदेला के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इसी संदेह के चलते उसने यू ट्यूब से रिमोट बम बनाना सीखा और अपनी स्कूटी से मौके पर पहुंचकर कार में बम प्लांट किया।

CG Crime: क्या है पूरा मामला

भिलाई में बिल्डर संजय के ऑफिस में आरोपी की पत्नी पूजा सिंह असिस्टेंट मैनेजर काम करती थी। आरोपी को अपनी पत्‍नी का बिल्‍डर से अवैध संबंध होने का शक था। तो उसने संजय को डराने की योजना बनाई। CG Crime: जिसके बाद आरोपी ने यू ट्यूब पर रिमोट बम बनाने की वीडियो देखकर उसने एक टाइगर बम तैयार किया। इस बम को बच्चों के खिलौने में फिट कर उसने एक रिमोट कंट्रोल मैकेनिज्म बनाया।

CG Crime: घटना वाले दिन वह अपनी स्कूटी से ऑफिस के बाहर पहुंचा। नकाब पहनकर कार की खिड़की पर बम प्लांट कर दिया। कुछ ही मिनटों बाद रिमोट के जरिए उसने ब्लास्ट कर दिया, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire