Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : शिकार करने के दौरान गोली लगने से छात्र की मौत, आरोपी गिरफ्तार...

पुलिस ने गोली चलाने वाले ग्रामीण को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

CG Crime : शिकार करने के दौरान गोली लगने से छात्र की मौत, आरोपी गिरफ्तार...
X

CG Crime : बलरामपुर। जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के बिमलापुर बेलकोता जंगल में जंगली सूअर का शिकार करने के दौरान एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी। बताया जाता है कि जंगल में 18 वर्षीय 12वीं के छात्र मुकेश कुमार आयाम की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने गोली चलाने वाले ग्रामीण को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

CG Crime : बता दें कि शुक्रवार को ग्राम बेलसर निवासी 40 वर्षीय राजेंद्र पंडो, मुकेश कुमार आयाम और अन्य ग्रामीणों के साथ जंगल में शिकार के लिए गए थे। दोपहर के समय सभी अलग-अलग दिशाओं में जंगली सूअर की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों में सरसराहट सुनकर राजेंद्र ने सूअर समझकर अपनी भरमार बंदूक से गोली चला दी, जो गलती से मुकेश को जा लगी। गोली लगने से मुकेश तड़पने लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मुकेश की चीख सुनकर राजेंद्र और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

CG Crime : घबराए राजेंद्र ने देर शाम गांव लौटकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने जंगल पहुंचकर पुलिस को सूचित किया। रात होने के कारण शव का पंचनामा नहीं हो सका, और परिजनों ने रातभर शव की पहरेदारी की। शनिवार सुबह त्रिकुंडा और डिंडो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रामानुजगंज एसडीओपी ने भी घटनास्थल का दौरा किया।

CG Crime : पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और राजेंद्र पंडो को हिरासत में ले लिया। घटना में इस्तेमाल बंदूक भी जब्त कर ली गई है। मृतक मुकेश ने इस वर्ष 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। इस हादसे ने गांव में शोक और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire