Breaking News
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
CG Crime : तांत्रिक के जाल में फंसा बेटा, जादू-टोने के शक में कुल्हाड़ी से मां की हत्या, थाने में किया सरेंडर
- Rohit banchhor
- 20 Sep, 2025
आरोपी ने वारदात के बाद खून से सनी कुल्हाड़ी थामे थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया, जहां उसने खुलासा किया कि बच्चों की बीमारी मां की काली विद्या की वजह से थी।
CG Crime : बिलासपुर। अंधविश्वास की काली परछाईं ने एक बार फिर एक जिंदगी निगल ली। चकरभाठा थाना क्षेत्र के सरवानी गांव में 35 वर्षीय विष्णु केवट ने अपनी 60 वर्षीय मां जानकी बाई पर जादू-टोना का संदेह कर धारदार कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। तांत्रिक के उकसावे में आकर उठाए इस कदम ने पूरे परिवार को शोक में डुबो दिया। आरोपी ने वारदात के बाद खून से सनी कुल्हाड़ी थामे थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया, जहां उसने खुलासा किया कि बच्चों की बीमारी मां की काली विद्या की वजह से थी।
बता दें कि आरोपी विष्णु के दो छोटे बच्चे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। परेशान होकर वह स्थानीय तांत्रिक के पास पहुंचा, जिसने टोना-टोटका का हवाला देकर मां को जिम्मेदार ठहराया। मां को खत्म करो, तो संतान ठीक हो जाएगी, तांत्रिक के ये शब्द विष्णु के दिमाग में घर कर गए। शाम को घर लौटते ही विष्णु ने सोई हुई मां पर कुल्हाड़ी से कई प्रहार किए। खून की होली खेलने के बाद वह सीधे चकरभाठा थाने पहुंचा और बोला, मेरे बच्चों की तबीयत मां की जादूगिरी से खराब थी।
समझाया, लेकिन न मानी। गुस्से में कुल्हाड़ी से सिर पर मार दिया, अब वह नहीं रही। पुलिस ने तुरंत विष्णु को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में तांत्रिक का नाम सामने आया, जिसकी तलाश तेज कर दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. Ayodhya: श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की वेबसाइट से हटा VIP दर्शन का ऑप्शन, जानें क्या है नया नियम?
- 2. Tamil Nadu Chunav: बीजेपी ने 27 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, सूची में अन्नामलाई का नाम नहीं..यहां देखें सूची पार्टी ने किस पर लगाया दांव
- 3. CG News : आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, दो आरोपियों से 5 लाख की संपत्ति जब्त
- 4. Delhi Airport Plane Accident : दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला : टैक्सिींग के दौरान भिड़े दो विमान, विंगलेट को पहुंचा नुकसान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

