Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : मामूली विवाद में बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, गांव में पसरा मातम, आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

CG Crime : मामूली विवाद में बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, गांव में पसरा मातम, आरोपी गिरफ्तार
X

CG Crime : सक्ती। जिले के डभरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम भेड़ीकोना में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मामूली विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि एक बेटे ने अपनी ही मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

मृतिका की पहचान तिहारिन बाई माली के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मां और बेटे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर आरोपी बेटे ने अपनी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। गंभीर चोटों के कारण महिला ने दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर डभरा थाना प्रभारी राजेश पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विवाद की असली वजह का खुलासा जांच और पूछताछ के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire