Begin typing your search above and press enter to search.
CG Crime : ज्वेलर्स दुकान से 3.85 लाख की चांदी चोरी, 15 दिन में तीसरी बड़ी वारदात...
यह घटना देवभोग थाना क्षेत्र में 15 दिनों के भीतर तीसरी बड़ी चोरी है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।

CG Crime : गरियाबंद। जिले के ग्राम उरमाल में केआर ज्वेलरी दुकान में चोरों ने बड़ी सेंध लगाई। चोर 3.85 लाख रुपये कीमती 4200 ग्राम चांदी के जेवरात ले उड़े। सूचना मिलते ही देवभोग पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। यह घटना देवभोग थाना क्षेत्र में 15 दिनों के भीतर तीसरी बड़ी चोरी है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।
CG Crime : बता दें कि इससे पहले 30 मार्च को एक स्वास्थ्य कर्मी के सूने मकान से 17 लाख रुपये की चोरी हुई थी। वहीं, 10 अप्रैल को झरा बहाल में बैंक कर्मी के घर से ढाई लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति चुराई गई थी। ओडिशा सीमा से सटे इस क्षेत्र में चोरी की लगातार घटनाओं ने स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश तेज कर दी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


