Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : सात नकाबपोशों ने व्यापारी के घर लूटा लाखों का माल, दी पुलिस को सूचना न देने की धमकी

पुलिस ने जल्द ही अपराधियों तक पहुंचने और उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया है।

CG Crime : सात नकाबपोशों ने व्यापारी के घर लूटा लाखों का माल, दी पुलिस को सूचना न देने की धमकी
X

CG Crime : गरियाबंद। जिले के छुरा थाना क्षेत्र के चरौदा गांव में बीती रात सात नकाबपोश लुटेरों ने एक व्यापारी के घर धावा बोलकर सनसनीखेज लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने चाकू की नोक पर व्यापारी सूर्यकांत अग्रवाल के घर से तीन से चार लाख रुपये नकद और लगभग 400 ग्राम सोने के जेवर लूट लिए। जाते-जाते लुटेरों ने परिवार को पुलिस को सूचना न देने की धमकी दी।

बता दें कि नकाबपोश लुटेरे देर रात व्यापारी के घर के पीछे के रास्ते से घुसे। उन्होंने घर के सदस्यों को चाकू दिखाकर डराया और उनके मोबाइल फोन छीन लिए। इसके बाद परिवार को एक कमरे में बंद कर लूटपाट की। लुटेरे नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। जाते समय उन्होंने परिवार को धमकाया कि अगर पुलिस को खबर की तो अंजाम बुरा होगा। हालांकि, लुटेरों के जाने के बाद व्यापारी सूर्यकांत अग्रवाल ने हिम्मत दिखाते हुए छुरा पुलिस को घटना की सूचना दी।

सुबह होते ही पुलिस और जांच टीम मौके पर पहुंची और वारदात की तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने घर के आसपास के क्षेत्रों में छानबीन शुरू कर दी है और लुटेरों के बारे में सुराग जुटाने के लिए पूछताछ कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लुटेरों ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया, वह सुनियोजित प्रतीत होता है। पुलिस ने जल्द ही अपराधियों तक पहुंचने और उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire