Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : एक ही परिवार के तीन सदस्यों की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पढ़ें पूरी खबर...

तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

CG Crime : एक ही परिवार के तीन सदस्यों की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पढ़ें पूरी खबर...
X

CG Crime : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि झोपड़ी में मां-बेटी का शव जला मिला है। वहीं पति की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। घटना की सूचना मिलते ही घरघोडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

CG Crime : बता दें कि यह घटना घरघोड़ा ब्लाक के ग्राम कमतरा की है। एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद पति सुरेश गुप्ता ने घर में आग लगा दी, जिससे पत्नी चांदनी गुप्ता और बेटी आकांक्षा गुप्ता की जलकर मौत हो गई। इसके बाद पति सुरेश ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire