Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : अंधविश्वास की बलि, बैगा की गला रेतकर हत्या, 5 संदिग्ध हिरासत में...

इस जघन्य वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

CG Crime : अंधविश्वास की बलि, बैगा की गला रेतकर हत्या, 5 संदिग्ध हिरासत में...
X

CG Crime : बालोद। जिले के हल्दी चौंकी क्षेत्र के सिर्राभाठा गांव में अंधविश्वास के चलते एक बैगा की निर्मम हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है। आरोपियों ने पहले बैगा को पूजा-पाठ के बहाने घर बुलाया और फिर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। इस जघन्य वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, सिर्राभाठा गांव में कुछ लोगों ने अंधविश्वास के तहत बैगा को पूजा-पाठ के लिए बुलाया था। इसके बाद सुनियोजित तरीके से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर हल्दी चौंकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में अंधविश्वास को हत्या का मुख्य कारण माना है।

CG Crime : वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और फोरेंसिक टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया। हल्दी चौंकी प्रभारी ने बताया कि पांच संदिग्धों से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire