Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : व्यापारी के घर से 42 लाख नकद गायब, दुकान के कर्मचारी पर लगाया आरोप...

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG Crime : व्यापारी के घर से 42 लाख नकद गायब, दुकान के कर्मचारी पर लगाया आरोप...
X

CG Crime : जशपुर। जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की वारदात ने सबको चौंका दिया है। एक व्यापारी के घर से 42 लाख रुपये नकद की चोरी का मामला सामने आया है। व्यापारी ने अपनी दुकान के कर्मचारी संजय यादव पर चोरी का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG Crime : बता दें कि व्यापारी ने हाल ही में जमीन खरीदने के लिए 42 लाख रुपये नकद अपने घर की आलमारी में रखे थे। जब पेमेंट के लिए पैसे निकालने गए, तो उन्हें आलमारी खाली मिली। जांच में पता चला कि यह चोरी उनके ही दुकान के कर्मचारी संजय यादव ने की। संजय पर पहले भी 1 लाख 84 हजार रुपये की चोरी का आरोप लग चुका था। उस समय उसने माफी मांगकर नौकरी छोड़ दी थी, लेकिन व्यापारी ने उसे दोबारा काम पर रख लिया था।

CG Crime : संजय यादव ने दुकान में काम करने के दौरान व्यापारी के घर में रखे पैसों की जानकारी हासिल की और मौका पाकर 42 लाख रुपये चुरा लिए। व्यापारी का कहना है कि संजय को उनके घर की पूरी जानकारी थी, जिसका फायदा उठाकर उसने चोरी को अंजाम दिया।

CG Crime : चोरी का खुलासा तब हुआ जब व्यापारी ने जमीन के सौदे के लिए पैसे निकालने की कोशिश की। कुनकुरी थाना पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर संजय यादव के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस संदिग्ध की तलाश में छापेमारी कर रही है और मामले की गहन जांच कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire