Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG Crime : व्यापारी के एक्टिवा की डिक्की से ढाई लाख पार, सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई घटना...
बता दें कि महामाया प्याज भंडार का संचालक नारायण दास उर्फ निक्कू व्यापार विहार के

CG Crime : बिलासपुर। जिले के तारबाहर थाना क्षेत्र में उठाईगिरी का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि व्यापार विहार थोक मार्केट में आज सुबह एक व्यापारी के एक्टिवा वाहन की डिक्की से अज्ञात चोर ने 2.50 लाख रूपए पार कर दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
CG Crime : बता दें कि महामाया प्याज भंडार का संचालक नारायण दास उर्फ निक्कू व्यापार विहार के श्री गणेश ट्रेडिंग कंपनी में आलू प्याज का रेट पूछने गया हुआ था, तभी उनकी एक्टिवा में रखे बैग जिसमें 2.50 लाख रुपए थे, जिसे रेकी कर रहे एक आरोपी उठाकर फरार हो गया, वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी अकेला नही था, उसका साथी कुछ दूरी पर बाइक पर उसका इंतजार कर रहा था, वही जब दूसरा साथी बैग लेकर पहुँचा तो बाइक से दोनों फरार हो गए। मामले में तारबाहर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


