Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : खेत में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

सूचना मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

CG Crime : खेत में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, इलाके में मचा हड़कंप
X

CG Crime : दुर्ग। जिले में परसदा गांव के खेत में अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह सनसनीखेज मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जब उन्हें खेत से बदबू आने लगी और उन्होंने जांच की तो शव पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, शव करीब एक सप्ताह पुराना और पूरी तरह से डीकंपोज़ हो चुका था। शव का निरीक्षण एफएसएल और सीन ऑफ क्राइम टीम की उपस्थिति में किया गया। बाद में शव को चंदुलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज, कच्चांदुर पीएम के लिए भेजा गया।

पुलिस ने आसपास के थानों को निर्देश दिए हैं ताकि महिला की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की उम्र लगभग 40-45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है और प्रयास कर रही है कि जल्द ही घटना की वजह का पता चल सके।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire