सीजी क्राइम: शराब दुकान में लूटपाट, बुग्गी गैंग की पुलिस का चुनौती, आरोपियों की तलाश
CG Crime: छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में देर रात हथियारों से लैस बदमाशों ने पहले तो शराब दुकान में घुसकर लूटपाट की। शराब दुकान के

धमतरी।CG Crime: छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में देर रात हथियारों से लैस बदमाशों ने पहले तो शराब दुकान में घुसकर लूटपाट की। शराब दुकान के सेल्समैन को जमकर पीटा और उसका फोन भी छीन लिया। शराब दुकान लूटने के बाद बदमाशों ने सड़क के किनारे खड़ी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने आने जाने वाले राहगीरों से भी मारपीट की।
CG Crime: जानकारी के अनुसार बीती रात को बुग्गी गैंग के गुंडों ने शहर में जमकर उत्पात मचाया. हथियारों से लैस बदमाशों ने पहले तो शराब दुकान में घुसकर लूटपाट की। शराब दुकान में लूटपाट करने वाले बदमाशों की संख्या आधा दर्जन के करीब थी।
CG Crime: मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि यात्री बस को रोककर भी बदमाशों ने दहशत फैलानी की कोशिश की। काफी देर तक बदमाश सड़क पर हंगामा और गुंदागर्दी करते रहे। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल सभी युवक भखारा और भठेली के रहने वाले हैं. मारपीट और लूटपाट की घटना के बाद मौके से फरार हो गए।


