Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime: रायगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ा रावण, निकाला गया जुलूस, चौक चौराहों पर कराया उठक बैठक

CG Crime: छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने शहर के निगरानी बदमाश और युवक को बांधकर पीटने के आरोपी

CG Crime: रायगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ा रावण, निकाला गया जुलूस, चौक चौराहों पर कराया उठक बैठक
X

रायगढ़। CG Crime: छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने शहर के निगरानी बदमाश और युवक को बांधकर पीटने के आरोपी बंटी साहू उर्फ रावण को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले मंगलवार को रायगढ़ पुलिस ने बदमाश बंटी के 9 साथियों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला था। लेकिन बंटी अपने दो अन्य साथियों के साथ फरार था।

CG Crime: बता दें कि, जूट मिल क्षेत्र के कुख्यात अपराधी बंटी साहू का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उसने रमेश साहू नामक युवक को बंधक बनाकर उसके कपड़े उतार कर उसके साथ मारपीट की थी। वीडियो में बंटी साहू युवक को बंधक बनाकर बेल्ट से मारपीट करता साफ दिख रहा था। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई थी।

CG Crime: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बंटी साहू दलाली का काम करते हुए आए दिन मारपीट और अवैध वसूली में सक्रिय रहने के लिए बाकायदा इलाके के अनेक बदमाशों को मिलाकर गिरोह बन लिया था। अपने बड़े गिरोह के चलते ही वह खुद को रावण कहता है। मारपीट और लूट की घटनाओं में शामिल होने के आरोप में जूटमिल पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire