Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : गर्भवती पत्नी की सब्बल से वार कर हत्या, पति गिरफ्तार

पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

CG Crime : गर्भवती पत्नी की सब्बल से वार कर हत्या, पति गिरफ्तार
X

CG Crime : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक भयावह घटना सामने आई है, जहां कोनी थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की सब्बल से वार कर निर्मम हत्या कर दी। यह वारदात 10 दिसंबर की रात हुई और घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ग्राम लोफंदी निवासी संतोषी केंवट (30) की शादी तखतपुर के खपरी निवासी जितेंद्र केंवट से करीब 6–7 साल पहले हुई थी। दंपत्ति की 5 साल की बेटी है। गर्भवती होने के कारण संतोषी पिछले दो महीने से मायके लोफंदी में रह रही थी। लेकिन पति जितेंद्र को पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसके चलते उनके बीच लगातार विवाद होते रहते थे।

घटना वाली रात पति-पत्नी अपनी बेटी के साथ कमरे में सो रहे थे जबकि घर के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में थे। रात करीब 12:30 बजे विवाद बढ़ा और गुस्से में जितेंद्र ने सब्बल उठाकर संतोषी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire