Begin typing your search above and press enter to search.
CG Crime : पुलिस का बड़ा खुलासा, 25 लाख से ज्यादा के गांजे के साथ कबाड़ी वाला गिरफ्तार...
ट्रांसफॉर्मर के बीच छिपाकर रखी गई 6 प्लास्टिक की बोरियों में गांजा पाया गया।

CG Crime : महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 लाख से अधिक कीमत के 170 किलो 560 ग्राम गांजे के साथ एक कबाड़ी वाले को गिरफ्तार किया है। यह गांजा राजस्थान पासिंग ट्रक में छिपाकर ले जाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने शनिवार की रात पकड़ा। ट्रक में कबाड़ हो चुके ट्रांसफॉर्मर के बीच गांजे की 6 बोरियां छिपाई गई थीं।
CG Crime : बता दें कि पुलिस को इस मामले की सूचना मुखबिर के माध्यम से मिली थी। नेशनल हाईवे 353 के पास स्थित रामदेव राजस्थानी ढाबा के पास एक ट्रक खड़ा था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। ट्रक कबाड़ हो चुके ट्रांसफॉर्मर से भरा हुआ था। जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली, तो ट्रांसफॉर्मर के बीच छिपाकर रखी गई 6 प्लास्टिक की बोरियों में गांजा पाया गया।
CG Crime : बागबाहरा थाना प्रभारी अजय कुमार सिन्हा के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम गिरीराज रेगर 27 वर्ष है, जो जयपुर का निवासी है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह ओडिशा से कबाड़ हो चुके ट्रांसफॉर्मर के साथ गांजा राजस्थान ले जा रहा था।
CG Crime : पुलिस ने मौके पर ही इलेक्ट्रॉनिक कांटे से गांजे का वजन कराया। 6 बोरियों में कुल 170 किलो 560 ग्राम गांजा पाया गया, जिसकी बाजार में कीमत 25 लाख 58 हजार 400 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


