Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पुलिस की दबिश, 100 किलो से अधिक के गांजा जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार...

इस कार्रवाई को जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

CG Crime : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पुलिस की दबिश, 100 किलो से अधिक के गांजा जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार...
X

CG Crime : रायगढ़। जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 किलो से अधिक के गांजा बरामद किया है। यह छापा शहर के बीचों-बीच हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक मकान और अन्य ठिकानों पर मारा गया। इस मामले में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है और दो कारें भी जब्त की हैं।

CG Crime : बता दें कि पुलिस को बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक मकान में लंबे समय से गांजे का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मकान और आसपास के अन्य ठिकानों पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस को 100 किलो से अधिक के गांजा मिला, जिसकी बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। यह गांजा अलग-अलग पैकेट में रखा गया था और इसे तस्करी के लिए तैयार किया गया था।

CG Crime : पुलिस ने इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस का मानना है कि इस तस्करी के पीछे एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है, जिसे जल्द ही उजागर किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस तरह की तस्करी पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। इस कार्रवाई को जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire