Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : ट्रिपल मर्डर में पुलिस को मिली सफलता, पत्रकार परिवार की हत्या करने वाले 23 आरोपी गिरफ्तार...

घटना के बाद पुलिस ने कई विशेष टीमों का गठन कर छापेमारी शुरू की।

CG Crime : ट्रिपल मर्डर में पुलिस को मिली सफलता, पत्रकार परिवार की हत्या करने वाले 23 आरोपी गिरफ्तार...
X

CG Crime : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के जगन्नाथपुर क्षेत्र में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए हैं।

CG Crime : बता दें कि घटना शुक्रवार को घटी, जब पत्रकार संतोष टोप्पो के माता-पिता और भाई अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में हथियारबंद हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में संतोष टोप्पो के माता-पिता और भाई की हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने कई विशेष टीमों का गठन कर छापेमारी शुरू की।

CG Crime : छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो महिलाओं सहित 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब हत्या के कारणों और आरोपियों के मंसूबों की जांच कर रही है और मामले के जल्द खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire