Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : दो सगे भाइयों की हत्या कर फरार हुए चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

25 अगस्त 2024 को खेत की मेढ़ से मिट्टी गिरने के विवाद के चलते यह घटना घटित हुई।

CG Crime : दो सगे भाइयों की हत्या कर फरार हुए चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार...
X
CG Crime : रजनीश सिंह, मुंगेली। जिले में दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में फरार चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी नरेंद्र पाटले की शिकायत पर 25 अगस्त 2024 को यह मामला दर्ज हुआ था, जिसमें पैतृक संपत्ति के विवाद के चलते उसके भाइयों भागबली पाटले और वकील पाटले की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने रायपुर के सांकरा (सिलतरा) स्थित नाकोडा सरिया फैक्ट्री से तीन आरोपियों को और नवागढ़ से चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है।



CG Crime : बता दें कि प्रार्थी नरेंद्र पाटले ने बताया कि उनके सात भाई हैं, जिनके बीच पैतृक जमीन का बंटवारा हो चुका था। हालांकि, पिता तोरन पाटले ने 10 एकड़ जमीन अपने नाम पर रखी थी, जिसे लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। 25 अगस्त 2024 को खेत की मेढ़ से मिट्टी गिरने के विवाद के चलते यह घटना घटित हुई।


CG Crime : भागबली पाटले, वकील पाटले, कौशल पाटले और भाभी संतोषी खेत में काम करके लौट रहे थे, तभी आरोपी माखन पाटले, तोरन पाटले, रामबली पाटले, और अन्य आरोपियों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। इस दौरान केजूराम पाटले ने अपने ट्रैक्टर से भागबली और वकील पाटले को कुचल दिया, जिससे भागबली की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वकील पाटले को गंभीर चोटें आईं, जिनके कारण अस्पताल में उनकी भी मृत्यु हो गई।


CG Crime : मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और अनुविभागीय अधिकारी एस.आर. घृतलहरे की देखरेख में थाना प्रभारी कार्तिकेश्वर जांगड़े के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी तोरन पाटले, माखन पाटले, और रामबली पाटले रायपुर के सांकरा स्थित नाकोडा सरिया फैक्ट्री में नाम बदलकर काम कर रहे थे। पुलिस ने तीनों को वहां से हिरासत में लिया। वहीं, चौथे आरोपी लल्ला उर्फ जागेंद्र कुर्रे को नवागढ़ से गिरफ्तार किया गया।


CG Crime : पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया और घटना में इस्तेमाल किए गए बांस के डंडे पुलिस को सौंपे। सभी आरोपियों को 3 अक्टूबर 2024 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire