Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime: बलरामपुर में अफीम की खेती.. तुर्रीपानी खजुरी तैयार अफीम की फसल को खपाने वाला मुख्य सप्लायर झारखंड से गिरफ्तार

CG Crime: बलरामपुर/कुसमी। Opium Cultivation in Balrampur: बलरामपुर जिले के कुसमी ब्लाक के तुर्रीपानी खजुरी में 2 करोड़ की अफीम खेती के मामले में पुलिस ने झारखंड के चतरा से मुख्य सप्लायर राजन यादव को गिरफ्तार कर ​लिया है।

CG Crime: बलरामपुर में अफीम की खेती.. तुर्रीपानी खजुरी तैयार अफीम की फसल को खपाने वाला मुख्य सप्लायर झारखंड से गिरफ्तार
X

CG Crime: बलरामपुर/कुसमी। Opium Cultivation in Balrampur: बलरामपुर जिले के कुसमी ब्लाक के तुर्रीपानी खजुरी में 2 करोड़ की अफीम खेती के मामले में पुलिस ने झारखंड के चतरा से मुख्य सप्लायर राजन यादव को गिरफ्तार कर ​लिया है। पुलिस उसे कुसमी लेकर आई, यहां से उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

CG Crime: बता दें कि बलरामपुर जिले के कोरंधा में 12 मार्च को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम तुर्रीपानी खजूरी में दबिश देकर अवैध अफीम खेती का खुलासा किया था। मौके से सहादुर नगेशिया और दुईला नगेशिया को गिरफ्तार किया गया था। मौके पर कुल 1883.76 किलोग्राम अफीम पौधे बरामद हुए थे।

CG Crime: जांच में सामने आया था बड़ा नेटवर्क

विवेचना के दौरान पता चला कि यह मामला केवल स्थानीय नहीं, बल्कि एक संगठित अंतरराज्यीय नेटवर्क का हिस्सा है। जांच में खुलासा हुआ कि चतरा निवासी भूपेंद्र उरांव ने लालच देकर ग्रामीणों से अवैध खेती करवाई थी। उसे 15 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में भूपेंद्र ने बताया था कि तैयार माल की सप्लाई और बिक्री झारखंड के राजन यादव के जरिए होती थी।

CG Crime: राजन यादव लंबे समय से फरार था और लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहा था। पुलिस ने तकनीकी इनपुट और सतत निगरानी के आधार पर 9 अप्रैल को आरोपी राजन यादव को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। उसे छत्तीसगढ़ लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire