Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime: बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप का भंडाफोड़, रायपुर के होटल से रिक्की पैनल से चला रहे थे ऑनलाइन सट्टा, खाईवाल राजेश बजाज और प्रदीप खत्री गिरफ्तार

CG Crime: बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार खाईवाल राजेश उर्फ राजा बजाज और उसके साथी प्रदीप खत्री को रायपुर के एक होटल से गिरफ्तार किया है।

CG Crime: बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप का भंडाफोड़, रायपुर के होटल से रिक्की पैनल से चला रहे थे ऑनलाइन सट्टा, खाईवाल राजेश बजाज और प्रदीप खत्री गिरफ्तार
X

CG Crime: बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार खाईवाल राजेश उर्फ राजा बजाज और उसके साथी प्रदीप खत्री को रायपुर के एक होटल से गिरफ्तार किया है। आरोपी होटल के कमरे से ‘रिक्की पैनल’ के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे।

CG Crime: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6.90 लाख रुपए नकद, तीन लग्जरी कार, महंगे मोबाइल, लैपटॉप और बैंक दस्तावेज समेत करीब 45 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। इसके अलावा 10 से अधिक बैंक खातों में करोड़ों रुपए के लेनदेन के दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।

CG Crime: लंबे समय से थी तलाश

एंटी साइबर एंड क्राइम यूनिट (ACCU) और सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम काफी समय से 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी राजा बजाज की तलाश कर रही थी। सूचना मिली थी कि वह लगातार ठिकाना बदलकर ऑनलाइन सट्टा ऑपरेट कर रहा है। पुख्ता जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने रायपुर पहुंचकर होटल में दबिश दी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

CG Crime: देशभर में नेटवर्क

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ‘रिक्की पैनल’ के जरिए एविएटर, विंगो, कैसीनो और हॉर्स राइडिंग जैसे ऑनलाइन गेम्स पर सट्टा खिलाते थे। यह नेटवर्क देशभर में फैला हुआ था। ग्राहक जोड़ने के लिए टेलीग्राम और व्हाट्सएप का उपयोग किया जाता था।

CG Crime: मुनाफे का तय था बंटवारा

पूछताछ में सामने आया कि सट्टे के कारोबार में 65 प्रतिशत हिस्सा हेड ऑफिस को और 35 प्रतिशत हिस्सा स्थानीय ऑपरेटरों को दिया जाता था। एजेंट ग्राहकों को जोड़कर दांव लगवाते थे। पूरा नेटवर्क फर्जी सिम कार्ड और बैंक खातों के जरिए संचालित किया जा रहा था। आम लोगों को कमीशन का लालच देकर उनके खाते उपयोग में लिए जाते थे, जिनसे सट्टे की रकम का लेन-देन होता था।

CG Crime: लगातार बदल रहे थे ठिकाना

मुख्य आरोपी राजेश बजाज (34), निवासी मोपका, सरकंडा और उसका साथी प्रदीप खत्री, निवासी मंगला, पुलिस से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे और विभिन्न शहरों से सट्टा संचालित कर रहे थे। आरोपी के नाम पर करीब 50 लाख रुपए की संपत्ति की जानकारी मिली है। अन्य संपत्तियों की भी जांच कर जल्द कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire