Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : फादर्स डे के दिन कलयुगी पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

प्यास और दर्द से तड़पते हुए पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है।

CG Crime : फादर्स डे के दिन कलयुगी पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
X

CG Crime : कवर्धा। जिले के तरेगांव जंगल क्षेत्र के बंधौरा गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। शराब के नशे में धुत एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता को बांस के डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और घायल अवस्था में छोड़कर घर जाकर सो गया। प्यास और दर्द से तड़पते हुए पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है।

बता दें कि बंधौरा गांव निवासी सिंगरू सिंह बैगा अपनी बाड़ी में मरम्मत का काम कर रहे थे। अकेले काम करने में कठिनाई होने पर उन्होंने अपने बेटे सोनसिंह बैगा को आवाज देकर बुलाया, जो उस समय शराब के नशे में धुत था। सिंगरू ने बेटे को डांटते हुए बाड़ी में काम करने को कहा। इससे गुस्साए सोनसिंह ने बाड़ी में रखे बांस के डंडे से अपने पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिंगरू को गंभीर रूप से घायल अवस्था में छोड़कर वह घर चला गया और सो गया।

सिंगरू सिंह बैगा प्यास और दर्द से तड़पते रहे, लेकिन कोई मदद न मिलने के कारण उनकी बाड़ी में ही मौत हो गई। राह चलते ग्रामीणों ने सिंगरू को अचेत हालत में पड़ा देखा और तुरंत तरेगांव पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और सिंगरू सिंह बैगा के शव का पंचनामा किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी बेटे सोनसिंह बैगा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। सोनसिंह ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire