Create your Account
CG Crime : कुख्यात लुटेरा चढ़ा पुलिस के हत्थे, 3 लूट की वारदातों का खुलासा, 16 आपराधिक मामले दर्ज
- Rohit banchhor
- 18 May, 2025
ऑपरेशन अंकुश के तहत हमारी टीम ने तकनीकी मदद और सतर्कता से उसे पकड़ा।” रतन को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
CG Crime : जशपुर। जिले में पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात लुटेरे रतन लकड़ा को धर दबोचा है। रतन ने अपने साथियों के साथ बगीचा थाना क्षेत्र में तीन व्यापारियों से कट्टा लहराकर लाखों रुपये की लूट को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी कट्टा और चोरी की बाइक बरामद की है। रतन पर चोरी और लूट के 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
CG Crime : बता दें कि 14 अप्रैल 2025 को एक ही दिन में बगीचा थाना क्षेत्र के सराईटोली, गुरमाकोना और अलोरी गांव में तीन सनसनीखेज लूट की वारदातें हुई थीं। रतन लकड़ा अपने दो साथियों, अमेरिकन पैंकरा और धनेश्वर के साथ मिलकर इन लूट को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने पहले ही अमेरिकन और धनेश्वर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन रतन लकड़ा फरार चल रहा था।
CG Crime : जशपुर पुलिस को सूचना मिली कि रतन सोनक्यारी क्षेत्र में छिपा हुआ है। इसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रतन ने तीनों लूट की वारदातों और चोरी की बाइक का उपयोग कबूल किया। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा और चोरी की मोटरसाइकिल जब्त की है।
CG Crime : एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया, “रतन लकड़ा एक आदतन अपराधी है, जिस पर चोरी और लूट के 16 मामले दर्ज हैं। वह शातिर तरीके से पुलिस को चकमा दे रहा था। ऑपरेशन अंकुश के तहत हमारी टीम ने तकनीकी मदद और सतर्कता से उसे पकड़ा।” रतन को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Raigarh Tamanar Violence: तमनार हिंसा का मास्टरमाइंड राजेश मरकाम गिरफ्तार, भीड़ को उकसाने और महिला TI की पिटाई के मामले में थी पुलिस को तलाश
- 2. UP Accident : उन्नाव एक्सप्रेसवे पर यात्री बस ने डिवाइडर पार कर कार को मारी टक्कर, फिर खाई में गिरी, 7 की मौत, 12 घायल
- 3. Angelina Jolie: पति ब्रैड पिट से तलाक के बाद छलका एंजेलिना जोली का दर्द, बोली- 10 साल से किसी को नहीं किया डेट...
- 4. Stock Market, July 2: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, 27 मिनट में निवेशकों ने कमाए 2.82 लाख करोड़
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

