Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : नवविवाहित दंपति की दर्दनाक मौत, पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी

प्रारंभिक तौर पर यह हत्या और आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

CG Crime : नवविवाहित दंपति की दर्दनाक मौत, पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी
X

CG Crime : बेमेतरा। जिले के परपोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरीकला गांव में एक हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। एक नवविवाहित युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दुखद घटना शुक्रवार को सामने आई, जिसने गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है।

CG Crime : बता दें कि मृतक दंपति की शादी मात्र सात महीने पहले हुई थी। घटना वाले दिन सुबह युवक अपनी पत्नी को मायके से अपने घर लेकर आया था। प्रारंभिक पुलिस जांच में पता चला है कि युवक को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसी विवाद ने इस दुखद घटना को अंजाम दिया। गांव वालों की सूचना पर परपोड़ी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

CG Crime : जांच के दौरान घर के अंदर महिला का शव पड़ा मिला, जबकि कुछ दूरी पर एक पेड़ से युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और गांव वालों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की असल वजह का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक तौर पर यह हत्या और आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire