Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : चाचा की हत्या के बाद भाग रहे भतीजे की कुएं में गिरने से मौत, गांव में पसरा मातम...

एक ही परिवार में दो मौतों की इस दोहरी त्रासदी ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

CG Crime : चाचा की हत्या के बाद भाग रहे भतीजे की कुएं में गिरने से मौत, गांव में पसरा मातम...
X

CG Crime : कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के ग्राम बंजारीडांड में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। यहां एक भतीजे ने अपने चाचा की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या (Murder) कर दी, लेकिन भागने के दौरान वह खुद पास के कुएं में गिर गया और उसकी भी जान चली गई। एक ही परिवार में दो मौतों की इस दोहरी त्रासदी ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

CG Crime : बता दें कि यह घटना सिटी कोतवाली बैकुंठपुर के अंतर्गत आने वाले बंजारीडांड गांव में हुई। पुलिस के अनुसार, मृतक राय सिंह और उसके भतीजे बबलू के बीच लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बीती रात करीब 3 बजे, जब राय सिंह गहरी नींद में था, बब्लू ने पहले उसका गला दबाया और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या (Murder) कर दी। राय सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या (Murder) के बाद बबलू तेजी से घर की ओर भागा, लेकिन अंधेरे और जल्दबाजी में वह घर के पास बने कुएं में जा गिरा।

CG Crime : सिर में गंभीर चोट लगने से बबलू की भी मौत हो गई। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। पंकज पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को हत्या (Murder) का कारण माना जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या विवाद था, जिसने इतना भयावह रूप ले लिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire