Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : भतीजा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की चाची की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर...

CG Crime : सरगुजा। टोनही होने की शंका पर महिला की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में फेंकने के मामले में सरगुजा पुलिस ने

CG Crime : भतीजा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की चाची की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर...
X
CG Crime : सरगुजा। टोनही होने की शंका पर महिला की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में फेंकने के मामले में सरगुजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 27 जुलाई को प्राथमिक शाला सेमराडांड स्कूल के पीछे सेप्टिक टैंक से बदबू आने की सूचना मिली। जिससे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो महिला का शव बरामद हुआ।

CG Crime : पुलिस ने मृतिका की शिनाख्ती सामलिया पैकरा निवासी बालमपुर थाना सीतापुर के रूप में की। सामलिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। जिससे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले को जांच में लिया था। जांच के दौरान पुलिस ने मृतिका के भतीजा संदेही अरविंद पैकरा 29 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ किया, तो उसने बताया कि उसके परिवार में असामयिक मौतें हो रही थी। जिससे वह अपने चाची सामलिया को टोनही मानकर हत्या की साजिश रची।

CG Crime : आरोपी अरविंद पैकरा ने अपने दोस्त अंकित उर्फ संतोष यादव 20 वर्ष निवासी चलगली, समित पैकरा 24 वर्ष और एक नाबालिग के साथ मिलकर हत्या करने की योजना बनाई। योजना के तहत आरोपी अंकित उर्फ संतोष यादव ने स्वयं को परियोजना कार्यालय का बाबू बताते हुए मृतिका को फोन कर अधिकारी से मिलाने के बहाने झांसे में लिया और बोलेरो वाहन में लाया।

CG Crime : जिसके बाद आरोपियों ने सेमरडीह स्कूल के पास मृतिका का गला दबाकर हत्या की और शव को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। घटना के बाद मृतिका का बैग और दस्तावेज जला गए और मोबाइल तोड़कर जंगल में फेंक दिया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के पास से बोलेरो वाहन, 2 मोटरसाइकिल, जलाए गए दस्तावेज, खाली बैग और टूटा हुआ मोबाइल बरामद किया गया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire