Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : नक्सलियों की क्रूरता, शिक्षा दूत की हत्या, पुलिस मुखबिरी का आरोप

यह घटना फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।

CG Crime : नक्सलियों की क्रूरता, शिक्षा दूत की हत्या, पुलिस मुखबिरी का आरोप
X

CG Crime : बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के पीलूर गांव में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी कायराना हरकत को अंजाम दिया है। सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में एक शिक्षा दूत की निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान विनोद मडे के रूप में हुई है, जो स्थानीय स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने का कार्य करता था। यह घटना फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।

जानकारी के मुताबिक, यह जघन्य हत्याकांड पीलूर गांव के जंगल में हुआ। सोमवार शाम को नक्सलियों ने विनोद मडे को उनके घर से अगवा कर जंगल की ओर ले गए। इसके बाद, देर रात उनकी हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए जंगल की ओर गए, तो उन्हें विनोद की लाश मिली। इस घटना के बाद से गांव में डर और तनाव का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नक्सलियों ने हत्या से पहले विनोद पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया था। विनोद मडे उन शिक्षा दूतों में से एक थे, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों को शिक्षा प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे थे। हाल ही में पीलूर गांव में बंद पड़े स्कूलों को फिर से शुरू किया गया था, जिसमें विनोद जैसे शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे थे।

सूत्रों का मानना है कि स्कूलों के दोबारा खुलने से नक्सली नाराज थे, और संभवतः इसी कारण उन्होंने विनोद को निशाना बनाया। घटना की सूचना मिलते ही फरसेगढ़ थाना पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire