Begin typing your search above and press enter to search.
CG Crime : नक्सलियों का तांडव जारी, फिर युवक का अपहरण कर उतारा मौत के घाट...
घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

CG Crime : सुकमा। जिले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले दक्षिण बस्तर में नक्सलियों का तांडव जारी है। बताया जाता है कि पुलिस मुखबिर के शक में नक्सलियों ने एक युवक की हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह घटना चिंतागुफा थाना क्षेत्र की है।
CG Crime : बता दें कि चिंतागुफा थाना क्षेत्र के कहर दुलेड़ गांव निवासी मड़कम हड़मा 31 वर्ष की बीती रात पुलिस मुखबिर होने के शक में नक्सलियों ने अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। आज शुक्रवार की सुबह युवक का शव गांव के नजदीक बरामद हुआ। नक्सलियों ने हत्या के बाद गांव में दहशत फैलाने के लिए 123 मोबाइल फोन भी जब्त कर अपने साथ ले गए हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


