Begin typing your search above and press enter to search.
CG Crime : नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, स्कूल के पास फेंका शव, पर्चा छोड़कर दी धमकी...
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

CG Crime : बीजापुर। नक्सल प्रभावित भोपालपटनम थाना क्षेत्र के ग्राम पोषणपल्ली में नक्सलियों ने बीती रात मुखबिरी का आरोप लगाते हुए एक ग्रामीण, कन्हैया ताती 55 वर्ष की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। नक्सलियों ने शव को दुब्बापारा पोषणपल्ली के पुराने स्कूल के पास फेंक दिया और घटना स्थल पर मद्देड़ एरिया कमेटी के नाम का पर्चा भी छोड़ा।
CG Crime : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हालांकि, अभी तक किसी ने घटना की आधिकारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है। भोपालपटनम थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


