Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : नक्सलियों ने फिर एक महिला को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे के अंदर दूसरी वारदात...

इधर, नक्सलियों द्वारा बीते तीन दिनों में दो पूर्व सरपंच व दो महिलाओं की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है।

CG Crime : नक्सलियों ने फिर एक महिला को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे के अंदर दूसरी वारदात...
X

CG Crime : बीजापुर। जिले के तिम्मापुर में एक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या को 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि नक्सलियों ने फिर एक और महिला की मुखबिरी के नाम पर गला घोंटकर हत्या कर दी है। इस वारदात में नक्सलियों ने महिला के पति को डंडों से बेरहमी से पीटा। इधर, नक्सलियों द्वारा बीते तीन दिनों में दो पूर्व सरपंच व दो महिलाओं की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है।

CG Crime : बता दें कि मद्देड़ थाना क्षेत्र के ग्राम लोदेड़ से शनिवार की सुबह 8 बजे नक्सलियों ने महिला सुकरा यालम और उसके पति रामैया यालम का अपहरण कर अपने साथ गांव से 3 किलोमीटर दूर जंगल में ले गए। वहां नक्सलियों ने महिला सुकरा पर तेलंगाना पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए, रस्सी से उसका गला घोंटकर उसकी निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। वहीं नक्सलियों ने सुकरा के पति रामैया को डंडों से पीटकर उसे रिहा कर दिया।

CG Crime : देर रात वारदात की सूचना मिलने के बाद आज सुबह मौके पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। बता दें कि नक्सलियों ने बीते तीन दिनों में दो पूर्व सरपंच सुकलु फरसा व सुखराम अवलम की हत्या कर दी थी। वहीं, शुक्रवार की रात नक्सलियों ने महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की उसके बेटे के सामने हत्या कर दी थी। अब नक्सलियों तेलंगाना पुलिस के लिए मुखबिरी करने के नाम पर महिला सुकरा को मौत के घाट उतार दिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire