Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : नक्सलियों ने फिर एक ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

CG Crime : नक्सलियों ने फिर एक ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी
X

CG Crime : दंतेवाड़ा। सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई के बावजूद नक्सली अपनी हिंसक गतिविधियों से बाज नहीं आ रहे हैं। अब उन्होंने दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में एक और कायराना करतूत को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने ककाड़ी गांव के निवासी हडमा हेमला की हत्या कर दी। बताया जाता है कि हेमला की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। इस घटनाक्रम की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

CG Crime : यह घटना इस महीने में नक्सलियों की ओर से की गई दूसरी हत्या है, क्योंकि कल ही बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया था। मृतकों की पहचान राजू कारम और मुन्ना माडवी के रूप में हुई है। नक्सलियों ने इन दोनों पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया था।

CG Crime : नक्सलियों की इन घटनाओं ने एक बार फिर सुरक्षा बलों और प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुरक्षाबल नक्सलवाद के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए इन वारदातों की जांच और आरोपी नक्सलियों की तलाश में जुटे हुए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire