Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : जंगल में नाबालिग की नग्न लाश मिली, रेप के बाद हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी...

बच्ची के गले पर धारदार हथियार के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG Crime : जंगल में नाबालिग की नग्न लाश मिली, रेप के बाद हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी...
X

CG Crime : सूरजपुर। जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना ने क्षेत्र में सनसनी मचा दी है। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के सेंदरी जंगल में शनिवार सुबह 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची की नग्न और लहूलुहान लाश मिलने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। बच्ची के गले पर धारदार हथियार के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG Crime : जानकारी के मुताबिक, बच्ची सुबह महुआ बीनने के लिए घर से जंगल गई थी। जब वह वापस नहीं लौटी, तो जंगल में गए ग्रामीणों ने उसकी नग्न अवस्था में लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सुबह करीब 10 बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह रेप के बाद हत्या का मामला लगता है।

CG Crime : जांच के लिए एफएसएल टीम की सहायता ली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची के साथ जंगल में और कौन था। आसपास के इलाकों में ग्रामीणों से पूछताछ कर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire