Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, महिला की हत्यारा निकला प्रेमी, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया है, और उसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

CG Crime : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, महिला की हत्यारा निकला प्रेमी, आरोपी गिरफ्तार
X

CG Crime : दुर्ग। जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में 13 जुलाई 2025 को हुए एक सनसनीखेज अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। मृतका कुंवरिया बाई उर्फ चिंया 45 वर्ष की हत्या का मुख्य आरोपी उसका बॉयफ्रेंड दीपक कुमार तोडसे 42 वर्ष निकला, जिसने शादी के दबाव से तंग आकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया है, और उसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

बता दें कि 13 जुलाई की सुबह ग्राम हरदी में कुंवरिया बाई की लाश उनके घर में संदिग्ध अवस्था में मिली थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद नंदिनी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में हत्या का शक होने पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। मृतका के शरीर पर गला दबाने के निशान और पास के सीसीटीवी फुटेज ने जांच को दिशा दी। पूछताछ में पता चला कि कुंवरिया का अहिवारा निवासी दीपक कुमार तोडसे के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि कुंवरिया और दीपक के बीच कई वर्षों से प्रेम संबंध थे। हाल के महीनों में कुंवरिया दीपक पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, जिससे दीपक परेशान हो गया था। 12 जुलाई की रात करीब 9 बजे दीपक कुंवरिया के घर पहुंचा। वहां शादी को लेकर दोनों के बीच बहस हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। गुस्से में दीपक ने कुंवरिया का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद दीपक फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर उसे अहिवारा से गिरफ्तार कर लिया। नंदिनी नगर थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दीपक को कुंवरिया के घर के आसपास देखा गया था, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दीपक ने हत्या की बात स्वीकार किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire