Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, पत्नी, बेटे और ससुरालियों ने रची हत्या की साजिश, 5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू, पत्थर और एक दोपहिया वाहन बरामद किया है।

CG Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, पत्नी, बेटे और ससुरालियों ने रची हत्या की साजिश, 5 आरोपी गिरफ्तार
X

CG Crime : रायपुर। जिले के तिल्दा नेवरा के ग्राम बेमता गड़रिया नाला के पास लहूलुहान शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सांकरा तिल्दा नेवरा निवासी लक्ष्मण उर्फ राजू भट्ट के रूप में हुई। तिल्दा नेवरा पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए मृतक की पत्नी रौशनी शर्मा 36 वर्ष, बेटे ऋषि शर्मा 20 वर्ष और ससुरालियों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

CG Crime : जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की शराब की लत और घरेलू विवादों से तंग आकर पत्नी और सास ने हत्या की साजिश रची थी। सूचना मिलने पर थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की जांच की, जिसमें हत्या की आशंका जताई गई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 175/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने विशेष जांच टीम गठित की, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, क्राइम एएसपी संदीप मित्तल, सीएसपी विधानसभा वीरेन्द्र चतुर्वेदी, डीएसपी क्राइम संजय सिंह और एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट शामिल थी।

CG Crime : जांच में मृतक की पत्नी रौशनी शर्मा और पुत्र ऋषि शर्मा के बयानों में विरोधाभास मिला। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने हत्या की साजिश में अपनी भूमिका कबूल की। रौशनी ने बताया कि वह लक्ष्मण की शराब की लत और रोज के झगड़ों से तंग थी। उसने अपनी मां कुसुम शर्मा 60 वर्ष के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

CG Crime : कुसुम ने मध्यप्रदेश के कटनी से उमाशंकर शर्मा 31 वर्ष और सिवनी से मुकेश शर्मा 31 वर्ष को बुलाया। योजना के तहत उमाशंकर और मुकेश ने लक्ष्मण को शराब पिलाने के बहाने बेमता ले गए। वहां उमाशंकर ने चाकू से उसका गला रेत दिया और पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर पत्थर से वार किए। वारदात के बाद दोनों फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू, पत्थर और एक दोपहिया वाहन बरामद किया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire