Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, शादीशुदा गर्लफ्रेंड का गैंगरेप के बाद कत्ल, पूर्व प्रेमी समेत दो गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

यह सनसनीखेज घटना कोरबा पुलिस चौकी क्षेत्र की है।

CG Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, शादीशुदा गर्लफ्रेंड का गैंगरेप के बाद कत्ल, पूर्व प्रेमी समेत दो गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी
X

CG Crime : कोरबा। जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पूर्व प्रेमी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर 35 वर्षीय शादीशुदा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। 24 दिन बाद पुलिस ने महिला का नरकंकाल एक नाले से बरामद किया। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि तीसरे फरार आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। यह सनसनीखेज घटना कोरबा पुलिस चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई को कोरबा के कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय महिला अपने परिवार के साथ रहती थी। वह उस दिन सोसायटी से राशन सामग्री लेने गई थी, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन जब वह कहीं नहीं मिली तो उन्होंने कोरबी पुलिस चौकी में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी और उनकी टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। 24 दिन बाद महिला का नरकंकाल क्षेत्र के एक नाले में बोरी में बंद मिला।

पुलिस जांच में सामने आया कि महिला को उसका पूर्व प्रेमी अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर जंगल ले गया था। वहां तीनों ने मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को बोरी में भरकर पास के नाले में फेंक दिया। कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि पूर्व प्रेमी और महिला के बीच पुराना संबंध था, जिसके चलते यह वारदात हुई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire