Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, पति ने पत्नी को धक्का देकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 238 और 103 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

CG Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, पति ने पत्नी को धक्का देकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
X

CG Crime : महासमुंद। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में शिशु पाल पर्वत के नीचे 22 मार्च को मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मृत युवती खीरबाई मानिकपुरी की मौत फिसलने से नहीं, बल्कि उसके पति भोज राज मानिकपुरी द्वारा सुनियोजित हत्या के कारण हुई थी। रोज-रोज के विवाद और झगड़ों से तंग आकर भोज राज ने अपनी पत्नी को शिशु पाल पर्वत से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 238 और 103 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

CG Crime : बता दें कि 22 मार्च को बलौदा थाना पुलिस को अमलीपदर निवासी सुरेश कुम्हार ने सूचना दी कि वह शिशु पाल पर्वत पर पुजारीपाली के अजय बरिहा से मिलने गया था, तभी उसने वहां एक युवती की लाश देखी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पंचनामा तैयार किया। लाश, जो लगभग 10-12 दिन पुरानी थी, को पोस्टमॉर्टम के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल भेजा गया। 25 मार्च को चतुर्भुज मानिकपुरी ने मृत युवती की पहचान खीरबाई मानिकपुरी, बानीपाली निवासी, के रूप में की।

CG Crime : पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की और पाया कि खीरबाई की शादी चार साल पहले जलपुर निवासी भोज राज मानिकपुरी के साथ हुई थी। शादी के तीन साल बाद दोनों के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होने लगी। इसके चलते खीरबाई ने पति का घर छोड़ दिया और अपने मायके लौट आई। वह सरायपाली में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करती थी। 6 मार्च को खीरबाई ने अपने परिजनों को बताया कि वह काम के बाद अपने पति भोज राज से मिलने जा रही है, जो उसके साथ रहने को तैयार है।

CG Crime : पुलिस ने दोनों के फोन की कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रेस की, जिसमें आखिरी कॉल और लोकेशन शिशु पाल पर्वत की मिली। इसके आधार पर पुलिस ने भोज राज को हिरासत में लिया। सख्त पूछताछ में भोज राज ने अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि 6 मार्च को खीरबाई से मुलाकात के दौरान उनका फिर से विवाद हुआ। गुस्से में उसने खीरबाई को शिशु पाल पर्वत से धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिरकर मर गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire