Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, बहू ने म्यूजिक टीचर के साथ मिलकर ससुर को दिया इलेक्ट्रिक शॉक, ऐसे हुआ खुलासा

दोनों के खिलाफ धारा 103(1) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है।

CG Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, बहू ने म्यूजिक टीचर के साथ मिलकर ससुर को दिया इलेक्ट्रिक शॉक, ऐसे हुआ खुलासा
X

CG Crime : बालोद। जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ेना में 65 वर्षीय बुजुर्ग मनोहर निर्मलकर की संदिग्ध मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच ने इस मामले में रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा किया है। मृतक की बहू गीता लोके और उसके साथी म्यूजिक टीचर लेखराम निषाद ने मिलकर साजिश रचकर मनोहर को इलेक्ट्रिक शॉक देकर हत्या की थी।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मनोहर निर्मलकर की मौत 16 जुलाई की रात को हुई थी। अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान ग्रामीणों ने उनके चेहरे और गले पर चोट, खरोंच और जलने जैसे निशान देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि मृतक की मौत विद्युत करेंट (इलेक्ट्रिक शॉक) से हुई और यह हत्या थी। शव के निरीक्षण में चेहरे, गले और माथे पर जलने के निशान के साथ-साथ कई खरोंच के निशान पाए गए। पुलिस ने गीता लोके से सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद उसने हत्या की साजिश कबूल कर ली।

गीता ने बताया कि उसके ससुर मनोहर शराब पीकर गाली-गलौज और मारपीट करते थे और उस पर बुरी नजर रखते थे। इससे तंग आकर उसने बड़गांव के म्यूजिक टीचर लेखराम निषाद के साथ मिलकर ससुर को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 16 जुलाई की रात 11-12 बजे, जब मनोहर घर के बरामदे में सो रहा था, गीता ने सब्बल पकड़ा और लेखराम ने बिजली के तार को बोर्ड से जोड़कर मनोहर के गले, चेहरे और माथे पर करंट लगाया, जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई।

इसके बाद, गीता ने चेहरे पर हल्दी, तेल और गुलाल लगाकर हत्या को छिपाने की कोशिश की और परिवार को साइकिल से गिरने की झूठी कहानी सुनाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद हत्या में इस्तेमाल किए गए बिजली के तार और सब्बल बरामद कर लिए। दोनों के खिलाफ धारा 103(1) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire